संतकबीरनगर जिले के नवसृजित नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा का प्रदेश सरकार ने विस्तार कर दिया है। पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने इसको लेकर पहल की थी। विस्तारीकरण के साथ ही बखिरा नगर पंचायत जनपद की सबसे बड़ी नगर पंचायत हो जाएगी। इसकी आबादी करीब 65 हजार से अधिक हो जाएगी। साथ ही आस-पास के कई गांव शहरी क्षेत्र में शामिल हो गए। नगर पंचायत के विस्तारीकरण की सूचना मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बाघनगर उर्फ बखिरा नगर पंचायत का सृजन प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद हुआ। अभी नगर पंचायत बने दो साल भी नहीं बीता है कि अब उसका विस्तारीकरण भी हो गया। हालांकि नगर पंचायत. बनने के साथ ही इसकी पहल शुरू हो गई थी। आस-पास के तमाम गांवों के लोगों ने इसी मांग की थी। पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने इसको लेकर पहल की। काफी प्रयास के बाद उनकी मेहनत रंग ले आई। क्षेत्र की भौगोलिक दृष्टिकोण से नगर पंचायत के विस्तारीकरण का खाका तैयार किया गया। पहले करीब 35 हजार की आबादी को शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया था। इसमें कुल 12 ग्राम पंचायतें शामिल हुई थी। लेकिन अब 30 हजार से अधिक की आबादी और शहरी क्षेत्र में शामिल हो गई। करीब 18 गांव और इसमें पूरी तरह से जुड़ गए हैं। अब इन गांवों के लोगों को भी शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने शहरी भारत को रहन-सहन, परिवहन और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के इरादे से स्मार्ट सिटीज जैसी योजनाएं बनाई हैं|इस मिशन में शहरों के मार्गदर्शन...
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलायी गयी एक स्वच्छता मिशन है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वें जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था|
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
जो सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता, विशेष रूप से गरीब और वंचित सुधार होगा शहरों में सुविधाओं परिवारों को बुनियादी सेवाएं (जैसे जल आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन) प्रदान करने और निर्माण के लिए एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें